Border 2 Teaser Review: Sunny Deol की दहाड़, Varun Dhawan, Diljit Dosanjh और Ahan Shetty के लुक्स, nostalgia factor, VFX vs original Border purity और full honest review पढ़ें।
Border 2 Teaser Review – पहली झलक में क्या है खास?
Border 2 Teaser Review की बात करें तो 16 दिसंबर 2025 को विजय दिवस के मौके पर रिलीज हुआ यह टीज़र हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा इवेंट साबित हुआ है। 1997 की क्लासिक फिल्म Border का सीक्वल होने के नाते इसकी उम्मीदें आसमान छू रही थीं।
विजय दिवस के मौके पर इस टीज़र को रिलीज करने के पीछे खास कारण था – 1971 में इसी दिन हमने ईस्ट पाकिस्तान को तोड़कर बांग्लादेश बनवाया था और जनरल नियाजी से पेपर पर 100 बार लिखवाया था कि इंडिया उनके बाप थे और बाप रहेंगे।
Table of Contents
Also Read:
Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 18 Decline or Strong Hold?
Avengers Doomsday Trailer Leaked: Shocking Scenes & Villain Revealed
New OTT Releases Movies December 2025: What to Watch This Month
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Collection Budget Recovery Status
Dhurandhar 10th Day Collection Worldwide Budget Recovery Done
Christopher Nolan The Odyssey Trailer Review: Full Movie Details
Akhanda 2 Box Office Collection Day Budget Recovery Update
Star Cast की धमाकेदार Entry
Border 2 Teaser Review में स्टार कास्ट सबसे बड़ा आकर्षण है। सनी देओल की वापसी के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की नई पीढ़ी का जोश इस फिल्म में भरा गया है।
वरुण धवन को आर्मी यूनिफॉर्म में देखा जा सकता है, जिनका लुक काफी सीरियस और इंटेंस है। वे इंडियन आर्मी को रिप्रेजेंट करते हुए दिखाई देते हैं।
दिलजीत दोसांझ एयरफोर्स के ऑफिसर के रूप में नजर आ रहे हैं। टीज़र में वो कॉकपिट से उड़ान भरते हुए देखे गए हैं।
अहान शेट्टी इस बार नेवी के सिपाही बनकर आए हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उनका कैरेक्टर Border फिल्म में उनके पिता सुनील शेट्टी के कैरेक्टर से कनेक्टेड है। यह फिल्म की जनरेशनल लेगेसी को ऑनर करने की प्लानिंग हो सकती है।
लेकिन Border 2 Teaser Review में असली मसाला सनी देओल हैं, जो पिछली फिल्म की तरह मेजर कुलदीप सिंह चंदपुरी के रोल में लौटे हैं। वे आइकॉनिक गन कंधे पर उठाए दिखते हैं – बिल्कुल Border Part 1 के पोस्टर जैसा लुक।
1971 War की कहानी, लेकिन बड़े Scale पर
1971 के भारत-पाक वॉर के बैकग्राउंड पर बेस्ड इस फिल्म में देशभक्ति वाला वही एंगल है जिसको लेकर ऐसी फिल्में बनाई जाती हैं। पहले वाले पार्ट में बनी Border फिल्म लौंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी जो उसी 1971 युद्ध का हिस्सा थी।
इस सीक्वल में भी 1971 का ही वॉर है, लेकिन अब स्केल बड़ा है – माल वही, पैकेट नया। आर्मी, एयरफोर्स और नेवी, इस बार तीनों की ही कहानियां दिखाई गई हैं।
फिल्म का एक डायलॉग – “आवाज कहां तक जानी चाहिए?” और कोरस में एक साथ रिप्लाई – “लाहौर तक”। बनाने वाले को पहले दिन से पता था कि इसमें कौन से इमोशंस छूने हैं।
एक और पावरफुल डायलॉग: “तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे – आसमान से, जमीन से, समंदर से – सामने एक हिंदुस्तानी फौजी को खड़ा पाओगे, जो आंखों में आंखें डालकर सीना ठोक कर कहेगा – हिम्मत है तो आ, यह खड़ा है हिंदुस्तान।” यानी घुसपैठियों और infiltration को भी फिल्म capture करने वाली है।

Grand Launch और Nostalgia का Touch
Border 2 Teaser Review की बात हो और लॉन्च इवेंट का जिक्र न हो, यह कैसे हो सकता है! मेकर्स ने टीज़र लॉन्च को काफी ग्रैंड बनाया। मुंबई में वॉर ज़ोन जैसा सेटअप, मिलिट्री props का म्यूजियम और पूरी कास्ट की पहली पब्लिक appearance देखने को मिली। सनी देओल खुद अपने किरदार के लुक में वरुण के साथ पहुंचे थे। यह सिर्फ प्रमोशन नहीं था बल्कि इसे भारतीय सैनिकों को tribute की तरह organize किया गया था।
पूरी फिल्म का टीज़र nostalgia पर खेल रहा है। “हिंदुस्तान मेरी जान” का वो पॉपुलर गाना बैकग्राउंड में थोड़ा बजता हुआ सुनाई देता है। मेकर्स ने ऐसी कोई चीज नहीं छोड़ी है जो लोगों को Border की याद ना दिलाए।
इसमें मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और बाकी actresses घर पर इंतजार करती दिखती हैं, जो war drama को एक balance देता है।
Direction और Production की Details
इस बार JP दत्ता की जगह फिल्म का direction अनुराग सिंह ने किया है, जिन्होंने इससे पहले Kesari बनाई थी। Producers भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, JP दत्ता और निधि दत्ता इस फिल्म को supervise करने वाले हैं।
टीज़र की लंबाई 2 मिनट से थोड़ी ऊपर है और यह UA certified है।
Public Response – Trending पर Border 2
Border 2 Teaser Review के buzz को लेकर इसी बात से अंदाजा लगाएं कि रिलीज़ के कुछ ही घंटों में YouTube पर लाखों views और social media पर hashtag Border 2 trending top पर पहुंच गया है।
Border 2 Teaser Review – कमियां भी हैं साफ नजर
Border 2 Teaser Review में सबसे बड़ी कमी इसके visual effects में साफ नजर आती है। जहां कई scenes में green screen का इस्तेमाल इतना clear और बनावटी लग रहा है कि background पूरी तरह से ineffective सा लगता है। यानी यह बहुत अच्छा हो सकता था।
Action sequences, chopping, editing और sluggish effects से affected लगते हैं जो कि पुराने जमाने की याद दिलाते हैं। 2026 की एक बड़ी budget war फिल्म के लिए बिल्कुल ठीक नहीं लगता। यानी यह उतना impressive नहीं है। इस पर और काम किया जा सकता था।
वहीं कई जगह VFX पर भी काम बाकी है। उम्मीद करते हैं trailer और जब फिल्म आएगी तब इसमें और बढ़िया तरीके से काम किया जाएगा, वरना बहुत ज्यादा trolling हो सकती है इन सारी चीजों को लेकर।

Border 2 की जरूरत क्या थी?
Border 2 Teaser Review में एक अहम सवाल यह है कि अगर Border 2 को कहानी और presentation के मामले में Border जैसा ही बनाना था तो यह कोई फिल्म की motivation नहीं होती।
Border 1 में ऐसा क्या बताने के लिए बाकी रह गया था जिसके लिए फिल्म बनानी पड़ी – यह लोग पूछ रहे हैं। Border 1 अपने आप में complete फिल्म थी।
Release Date और Final Verdict
फिल्म 23 जनवरी 2026 को Republic Day weekend पर रिलीज होने वाली है। अब इतने पैसे लगाकर फिल्म बनाई है तो देखेंगे 23 जनवरी को कि क्या बवाल आता है।
Border 2 Teaser Review का final verdict यह है कि nostalgia और star cast के दम पर यह फिल्म audience को attract तो कर रही है, लेकिन VFX और technical aspects पर और काम की जरूरत है। Patriotic emotions सही जगह पर हैं, लेकिन execution में improvement चाहिए।
Border 2 Teaser Review overall देखें तो mixed response वाला है – कुछ चीजें बेहतरीन हैं तो कुछ पर और मेहनत की जरूरत है। देखना होगा कि final product कैसी बनकर आती है।
जय हिंद!
